Home Blog साइबर जागृति सप्ताह के तहत पखांजूर, बांदे एवं गोण्डाहूर पुलिस ने लगभग...

साइबर जागृति सप्ताह के तहत पखांजूर, बांदे एवं गोण्डाहूर पुलिस ने लगभग 400 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।

0
साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, नए कानून, महिला सुरक्षा एवं यातायात नियमों की दी गई जानकारी।
साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक।
कार्यक्रम का विवरण

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर श्री राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में थाना पखांजूर एवं थाना गोण्डाहूर पुलिस द्वारा साइबर जागृति सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना पखांजूर क्षेत्र के मटौली हाई स्कूल एवं हाई स्कुल पानावार बांदे एवं थाना गोण्डाहूर क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीव्ही-19 बैकुण्ठपुर में आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध एवं साइबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी दी गई।

Ro.No - 13954/39
साइबर फ्रॉड एवं डिजिटल अरेस्ट से बचाव :-

विद्यार्थियों को समझाइश दी गई कि OTP, पासवर्ड, बैंक खाता, ATM, UPI PIN एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अनजान लिंक, संदिग्ध APK फाइल एवं फर्जी वेबसाइट से सावधान रहने के लिए भी जागरूक किया गया।

डिजिटल अरेस्ट के संबंध में विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस अथवा कोई सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल के माध्यम से किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती। ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और किसी भी प्रकार की राशि ट्रांसफर न करें।

नए कानून एवं महिला सुरक्षा

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नए आपराधिक कानूनों, कानून के पालन तथा नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

साथ ही महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।
दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का अनिवार्य उपयोग, तीन सवारी नहीं बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की समझाइश दी गई।

चारपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाते एवं यात्रा करते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

दोनों थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में नाबालिग एवं छोटे बच्चों को वाहन नहीं चलाने की विशेष समझाइश दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि कम उम्र में वाहन चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।पुलिस द्वारा अभिभावकों से भी अपील की गई कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।

📢  कांकेर पुलिस की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें। समय पर की गई शिकायत साइबर ठगी की राशि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

साथ ही सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से रोकें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here