Home Blog मां नगर कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा के बाद हनुमान जी की...

मां नगर कॉलोनी में भव्य कलश यात्रा के बाद हनुमान जी की मूर्ति स्थापना

0

रायगढ़ । मां नगर कॉलोनी, टीवी टावर रोड, रायगढ़ में श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस 16 अगस्त 2026 को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर तथा श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” एवं “जय हनुमान” के जयघोष के साथ यात्रा में सहभागिता की। भजन-कीर्तन एवं धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Ro.No - 13954/39

कलश यात्रा मां नगर कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 17 अगस्त 2026 को श्री हनुमान जी की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन एवं विधि-विधान के साथ भगवान श्री हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान हनुमान जी से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगल की कामना की।

मूर्ति स्थापना के अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here