Home Blog पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने ली जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं...

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने ली जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ।

0
कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों एवं सामुदायिक पुलिसिंग की हुई विस्तृत समीक्षा ।
“मोर मितान कांकेर पुलिस” अभियान को प्रभावी बनाने, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध नियंत्रण पर विशेष जोर ।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा प्रिवेंटिव पुलिसिंग मजबूत करने के निर्देश ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान से किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा द्वारा पुलिस कार्यालय कांकेर में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों, सामुदायिक पुलिसिंग एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गंभीर एवं लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के निर्देश:-

बैठक में गंभीर अपराधों एवं लंबित प्रकरणों की थाना-वार समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए गंभीर एवं लंबित अपराधों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Ro.No - 13954/39

साथ ही लंबित गुम इंसान, मर्ग एवं सदरी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

“मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियान को प्रभावी बनाने के निर्देश :-

बैठक में “मोर मितान – कांकेर पुलिस” अभियानकी प्रगति की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आमजन के साथ निरंतर संवाद बढ़ाने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने एवं उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

पुलिस एवं जनता के बीच विश्वास और समन्वय को मजबूत करते हुए सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

“महिला रक्षा टीम” की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश :-

महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए महिला संबंधी मामलों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

“महिला रक्षा टीम “ की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने तथा स्कूल, कॉलेज एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं उपलब्ध पुलिस सहायता के संबंध में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

सड़क सुरक्षा एवं डायल-112 की समीक्षा :-

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए थाना स्तर पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।साथ हीं “पीएम राहत योजना” एवं “राहवीर योजना” को प्रभावी रूप से मॉनिटरिंग करने के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही डायल-112 आपातकालीन सेवा की प्रतिक्रिया व्यवस्था की समीक्षा करते हुए घटनास्थल पर त्वरित पहुंच एवं प्रभावी पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराधों की रोकथाम पर विशेष जोर :-

वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए “साइबर जागृति अभियान” को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

साइबर शिकायत पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साइबर अपराधियों के विरुद्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

पुलिस कर्मचारियों के अनुशासन एवं कल्याण पर चर्चा:-

बैठक में अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों में अनुशासन बनाए रखने के साथ-साथ उनके कल्याण एवं समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पुलिस कर्मचारियों की कार्य संबंधी समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर आवश्यक समाधान करने के निर्देश दिए गए।

त्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान:-

बैठक के दौरान जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने से बल में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा, कार्य के प्रति उत्साह एवं जिम्मेदारी की भावना और मजबूत होती है।

समयबद्ध एवं परिणाममुखी पुलिसिंग के निर्देश :-

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध, प्रभावी एवं परिणाममुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, अपराधों की रोकथाम, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण तथा जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास एवं सकारात्मक छवि को मजबूत करने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here