Home Blog उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला “कॉप ऑफ...

उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान ।

0
अपराध नियंत्रण, विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित ।

उत्तर बस्तर कांकेर जिले में उत्कृष्ट पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों के सफल निराकरण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा चोरी एवं अन्य गंभीर अपराधों के मामलों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अपराधों की विवेचना में उत्कृष्ट प्रदर्शन, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क तथा जनता के प्रति संवेदनशीलता प्रदर्शित करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

Ro.No - 13954/39

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से पुलिसकर्मियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, कर्तव्य के प्रति समर्पण एवं बेहतर कार्य करने की भावना विकसित होती है तथा जिले में प्रभावी एवं परिणाममुखी पुलिसिंग को बढ़ावा मिलता है।

माह जून 2026 के “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी

1. एएसआई कलावती थापा – थाना भानुप्रतापपुर
महिला संबंधी अपराध की प्रभावी विवेचना, आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल विवेचना के लिए सम्मानित।

2. एएसआई राजकुमार सिन्हा – थाना बांदे
धोखाधड़ी के अपराध की विवेचना करते हुए दूसरे राज्य से आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल विवेचना के लिए सम्मानित।

3. एएसआई कन्हैया लाल मरकाम – थाना अंतागढ़
आबकारी अधिनियम के अपराध की प्रभावी विवेचना, आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल कार्रवाई के लिए सम्मानित।

4. आरक्षक क्रमांक 1416 तिरीथ दिवाकर – (साइबर सेल)थाना लोहत्तर में दर्ज साइबर क्राइम प्रकरण में आरोपी की दूसरे राज्य पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तारी एवं सफल कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित।

5. आरक्षक क्रमांक 21 टोमन साहू – थाना भानुप्रतापपुर (थाना दुर्गूकोंदल )में दर्ज चैन स्नेचिंग प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल कार्रवाई के लिए सम्मानित।

6. आरक्षक क्रमांक 1338 जितेंद्र नाग –

(साइबर सेल )थाना बांदे में दर्ज हत्या के प्रकरण में तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक का संदेश:–

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम जनता को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में ऐसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता के साथ कार्य करते हुए जनता के विश्वास को और मजबूत करेंगे तथा जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में निरंतर अपना योगदान देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here