बलात्कार के मामले में 01 आरोपी गिरफ्तार , आरोपी ने नाबालिक को प्रेम जाल में फंसाकर लगातार शारीरिक शोषण किया।
सायबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी का पता लगाया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
शैलेन्द्र कुमार वर्मा, पिता देवेन्द्र कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी थाना खरोरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
◽ दिनांक 04.08.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक बहन की वर्ष 2025 में रायपुर में रोजी-मजदूरी के दौरान आरोपी शैलेन्द्र कुमार वर्मा से जान-पहचान हुई थी।
◽ बाद में आरोपी कांकेर में निर्माणाधीन मकान में काम करने आया। इस दौरान आरोपी ने नाबालिक को प्रेम का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसाया तथा नाबालिक होने की जानकारी के बावजूद सितंबर 2025 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
◽ प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 262/2026, धारा 64(1), 64(2)(ड) बीएनएस एवं धारा 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
◽ विवेचना के दौरान सायबर सेल कांकेर की तकनीकी सहायता से आरोपी की तलाश की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी के नेतृत्व वाली पुलिस टीम को आरोपी के जिला रायपुर के मंदिर हसौद क्षेत्र स्थित रीम्स अस्पताल में काम करने की जानकारी प्राप्त हुई।
◽ पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
पुलिस टीम
निरीक्षक जितेन्द्र साहू,उपनिरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी,सउनि भुनेश्वरी भगत,पी.एस.आई. प्रज्ञा,आरक्षक शक्ति सिंह,आरक्षक राकेश बघेल,आरक्षक भूषण जैन।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी-सी सूचना बड़े अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।इसी उद्देश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने हेतु अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।



