Home Blog जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का जायजा लेने कुरूष्टिकुर और कानागांव में...

जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन का जायजा लेने कुरूष्टिकुर और कानागांव में जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

0

उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में ग्रामीण अंचलों तक शुद्ध और पर्याप्त पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से ‘जल जीवन मिशन’ के कार्यों का सतत निरीक्षण जारी है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी ने ग्राम कुरूष्टिकुर एवं ग्राम कानागांव का दौरा कर नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ग्रामों में जल आपूर्ति की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।
ग्राम कुरूष्टिकुर में क्लोरीनेटर युक्त शुद्ध जल आपूर्ति

Ro.No - 13954/39

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां उच्च स्तरीय जलागार (पानी टंकी) के माध्यम से ग्रामीणों के घरों तक निर्बाध रूप से पेयजल पहुंच रहा है। पानी को रोगाणुमुक्त और पीने योग्य बनाने के लिए टंकी में क्लोरीनेटर स्थापित किया गया है। गांव के पंप ऑपरेटर द्वारा नियमित और व्यवस्थित रूप से जल वितरण प्रणाली का संचालन किया जाना पाया गया। ग्राम कानागांव निरीक्षण के दौरान सौर ऊर्जा (सोलर पंप) के माध्यम से ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की उपलब्धता पाई गई। जिला पंचायत सीईओ श्री मंडावी ने जल आपूर्ति को और अधिक मजबूत करने तथा टंकी को पूर्ण क्षमता से भरने के लिए नए पंप स्थापित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर में समय पर और गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता कुंदन राना सहित सहायक अभियंता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here