Home Blog संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश लेकर एमसीबी के नौ...

संत रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश लेकर एमसीबी के नौ मंडलों तक पहुंचेगा पवित्र कलश

0
कलश वंदन समारोह में जुटे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, संत रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

एमसीबी । संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत शनिवार को मनेंद्रगढ़ स्थित विमल श्री टॉकीज में जिला स्तरीय कलश वंदन समारोह आयोजित किया गया। संत रविदास जी की जन्मस्थली वाराणसी की पवित्र मिट्टी से भरे कलश को रायपुर से एमसीबी जिला लाया गया, जिसे जिले के सभी नौ मंडलों में पहुंचाया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने की।

Ro.No - 13954/39

समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के सभी नौ मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को एक-एक पवित्र कलश सौंपा गया। यह कलश मंडलों में विभिन्न स्थानों तक पहुंचाया जाएगा तथा संत रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को जाति-पंथ से ऊपर उठकर समानता और समरसता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देते हैं। इस अभियान के माध्यम से उनके संदेशों को हर वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

रामसेवक पैकरा ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक एकता और मानवता की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर पवित्र मिट्टी के कलश को मंडल स्तर तक ले जाना केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का संकल्प है।

भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि भाजपा जिले के सभी नौ मंडलों में कलश पहुंचाकर संत रविदास जी के विचारों और उनके समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, सभी नौ मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here