Home Blog “साइबर जागृति अभियान” के तहत लगभग 3500 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को...

“साइबर जागृति अभियान” के तहत लगभग 3500 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को किया गया जागरूक ।

0
थाना कांकेर, चारामा, कोरर, रावघाट, बांदे, गोंडाहुर, लोहत्तर, भानुप्रतापपुर, बड़गांव एवं सिकसोड़ पुलिस द्वारा विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम।
साइबर फ्रॉड, UPI फ्रॉड, डिजिटल सुरक्षा, यातायात नियम, महिला एवं बाल सुरक्षा एवं नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दी गई जानकारी।
कार्यक्रम का विवरण

पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में जिले में संचालित “साइबर जागृति अभियान” के अंतर्गत दिनांक22.08.2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

थाना कांकेर, चारामा, कोरर, रावघाट, बांदे, गोंडाहुर, लोहत्तर, भानुप्रतापपुर, बड़गांव एवं सिकसोड़ की पुलिस टीमों द्वारा विद्यालयों में पहुंचकर लगभग 3500 विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को साइबर अपराध एवं डिजिटल सुरक्षा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में जागरूक किया गया।

Ro.No - 13954/39
इन विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम :-

पुलिस टीमों द्वारा एकलव्य स्कूल कांकेर, केंद्रीय विद्यालय कांकेर,शहीद गेंद सिंह कॉलेज चारामा, हायर सेकेंडरी स्कूल तारांदुल, हायर सेकेंडरी स्कूल कोलर, बालक आश्रम ओरछा, MDLS स्कूल पीवी-16 कल्याणपुर, हायर सेकेंडरी स्कूल लोहत्तर, हायर सेकेंडरी स्कूल बड़गांव, हायर सेकेंडरी स्कूल सिकसोड़ एवं हायर सेकेंडरी स्कूल बोगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

साइबर अपराध एवं UPI फ्रॉड से बचाव :-

विद्यार्थियों एवं शिक्षकगण को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए समझाइश दी गई कि—

– OTP, UPI PIN, ATM PIN, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ       साझा न करें।
– अनजान एवं संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
– अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK अथवा संदिग्ध फाइल डाउनलोड न करें।
– फर्जी कॉल, मैसेज एवं सोशल मीडिया पर मिलने वाले संदिग्ध ऑफर से सावधान रहें।
– किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी दर्ज करने से पहले उसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करें।
– बैंक या पुलिस अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति के दबाव में आकर कोई आर्थिक लेन-देन न करें।

डिजिटल सुरक्षा एवं सोशल मीडिया जागरूकता :-

विद्यार्थियों को सोशल मीडिया अकाउंट की सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय सुरक्षा तथा निजी जानकारी एवं फोटो साझा करते समय सावधानी बरतने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन गेमिंग एवं अन्य डिजिटल माध्यमों से होने वाली ठगी से सतर्क रहने की समझाइश दी गई।

यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा :-

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, तेज गति एवं लापरवाही से वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया।

नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने तथा अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं देने की अपील की गई।

बाल एवं महिला सुरक्षा :-

पुलिस टीम द्वारा बाल श्रम, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा पीड़ित क्षतिपूर्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण, हिंसा अथवा अपराध की स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति एवं पुलिस को तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

नशामुक्ति जागरूकता:-

विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं। तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक को भी सूचना दें। साइबर अपराध की सूचना जितनी जल्दी दी जाएगी, ठगी की राशि को रोकने की संभावना उतनी ही अधिक रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here