Home Blog मासूम के साथ किया ज़बरदस्ती मकान मालिक के बेटे ने 3 साल...

मासूम के साथ किया ज़बरदस्ती मकान मालिक के बेटे ने 3 साल की बच्ची का किया रेप हवस का शिकार बनी बच्ची ने तोड़ा दम

0

Landlord’s son raped an innocent child, raped a 3 year old girl, the girl died due to lust

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी नाबालिक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर उस पर हमला कर चोटिल कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची ने अस्पताल में दम तोड दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिक को अभिरक्षा में ले लिया है। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

Ro.No - 13672/156

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक परिवार कमाने खाने के लिए बाहर से आकर किराए के मकान में निवासरत है। पति पत्नी की तीन वर्षीय बेटी थी। बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला मकान मालिक का 15 वर्षीय नाबालिक बेटा बच्ची को उठाकर अपने साथ बाथरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। काफी टाइम से बच्ची को ना देखकर उसकी मां ने बच्ची को तलाशना शुरू किया। तब बच्ची की मां को पता चला कि मकान मालिक के 15 वर्षी3 साल की बच्ची ने रेप के बाद तोड़ा दम:बिलासपुर में मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म; बाथरूम में बेहोश मिली थी मासूमय नाबालिक बेटे ने बच्ची को अपने बाथरूम में बंद करके रखा है। बाथरूम का दरवाजा खुलवाने पर बच्ची अचेत अवस्था में मिली। उसे परिजन तत्काल सिम्स ले गये। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित लोगो ने किया हंगामा
घटना के बाद आक्रोशित मोहल्ले वालों ने थाने के अलावा सिम्स में भी जमकर हंगामा मचाया और कार्यवाही की मांग की।

बिलासपुर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात हुई है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पहले इसे मारपीट का मामला बताकर आरोपी को छोड़ दिया था। बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सिरगिट्टी थाने के बाहर जमकर हंगामा किया। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

बिलासपुर में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची को गंभीर हालत सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने एक 15 वर्षीय लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फरार हो आरोपी, छानबीन जारी
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी को भी खोज रही है जो दुष्कर्म के बाद वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पीड़ित बच्ची की मां ने दी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here