प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी । मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय। विधायक दिलीप लहरिया ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट किया और आत्मीयता के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक दिलीप लहरिया ने भूपेश बघेल के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के विकास, किसानों, मजदूरों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्र के हितों के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय पहचान को नई मजबूती मिली।
जन्मदिन के अवसर पर हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय चर्चा भी हुई। विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि भूपेश बघेल का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन प्रदेश की जनता के बीच निरंतर सक्रियता और जनसेवा से जुड़ा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भूपेश बघेल आगे भी प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि जन्मदिन केवल शुभकामनाएं देने का अवसर नहीं, बल्कि जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर भी है। उन्होंने भूपेश बघेल के उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।



