
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा (जयराम नगर )
में जय श्री राम समिति के तत्वावधान में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के सहयोग हेतु भव्य शैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया । इस मानवीय पहल में समाज के विभिन्न वर्गों के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री चंद्रप्रकाश सूर्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, मस्तूरी थाना एसडीओपी सुदीप सरकार, जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, धरम भार्गव(प्रदेश आमंत्रित सदस्य), भाजपा मंडल अध्यक्ष देवरीखुर्द रवि बरगाह, जयरामनगर मंडल महामंत्री श्यामलाल पटेल, कुशल पटेल(पटेल समाज अध्यक्ष), कैलाश पटेल( पटेल समाज सचिव), अल्पसंख्यक मोर्चा जिला पदाधिकारी सीटू चावला, हीराराम पटेल (चिकित्सा प्रकोष्ठ मंडल)मंडल, भीखम यादव, परमेश्र्वर साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय वस्त्रकर, मंडल महामंत्री प्रशांत यादव, हिरेन्द पटेल,ओमप्रकाश सूर्यवंशी एवं हर्ष केडिया, एवं विजय साहू, बहोरन साहू, सुरेंद्र शर्मा, भुवनेश्वर जायसवाल, सोनी आचार्य जी, जय सिदार, प्रमेन्द्र राठौर, हिमांशु शर्मा,
आयोजक समिति सदस्यों में मुख्य रूप से – लव साहू, पंकज साहू, शोभाराम कश्यप, अतुल साहू, प्रमोद पाल,जितेंद्र साहू, सोनू सिदार,विक्की यादव, कुलदीप खांडेकर, सुबोध, आकाश, संबोध खांडेकर, वीरेंद्र, सोनू साहू,शीतल, लालू, भुनेश्वर गोस्वामी,मुकेश यादव, बिज्जू तिवारी,गोलू श्रीवास, जगदीश ठाकुर, योगेश पटेल,प्रतीक पटेल,सौरभ पटेल, मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।
चंद्रप्रकाश सूर्या ने थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए नियमित रक्तदान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, जो सीधे किसी के जीवन को बचाने का कार्य करता है।” उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील
“ASP रामगोपाल करियारे ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए हेलमेट एवं गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने को कहा और इस प्रकार के आयोजनों को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
” मस्तूरी एसडीओपी सुजीत सरकार ने सायबर जागरूकता की जानकारी से सभी को अवगत कराया।
रक्तदान शिविर के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पीपल, बरगद जैसे उपयोगी एवं जीवनदायी पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित अतिथियों ने पौधे लगाकर लोगों को स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और हरित भविष्य के प्रति जागरूक किया। वक्ताओं ने कहा कि “जितना जरूरी रक्तदान है, उतना ही जरूरी वृक्षारोपण भी है, क्योंकि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण अनिवार्य है।”
इस अवसर पर आयोजकों ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में जागरूकता बढ़े और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन हिरेंद्र पटेल एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जिनके समर्पण और प्रयासों की सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। अंत में आयोजकों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई दी।



