पुलिस को करीब से जानने पहुंचे जे.पी. स्कूल के नन्हे बच्चे ।
सिटी कोतवाली एवं यातायात शाखा का किया शैक्षणिक भ्रमण ।
🔲 पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी श्री दीपक साव, थाना प्रभारी श्री जीतेन्द्र साहू एवं थाना/यातायात टीम द्वारा जे.पी. स्कूल कांकेर के नन्हे बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत सिटी कोतवाली कांकेर एवं यातायात शाखा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।
🔲 बच्चों ने थाना कोतवाली परिसर का भ्रमण कर थाना की कार्यप्रणाली, शिकायत प्राप्त करने की प्रक्रिया, अपराध पंजीयन, पुलिस हेल्प डेस्क तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दायित्वों की जानकारी प्राप्त की।
🔲 पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों को सरल एवं रोचक तरीके से बताया गया कि पुलिस आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के लिए किस प्रकार कार्य करती है।
🔲 यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को ट्रैफिक सिग्नल, रोड सेफ्टी उपकरण, बैरिकेड्स, रिफ्लेक्टिव जैकेट, कोन, साइन बोर्ड सहित विभिन्न यातायात सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई।
🔲 बच्चों को सड़क पार करते समय सावधानी बरतने, यातायात सिग्नल का पालन करने तथा वाहन में यात्रा करते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।
🔲 इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा पुलिस एवं यातायात व्यवस्था को व्यवहारिक रूप से समझाना था। भ्रमण के दौरान बच्चों में पुलिस कार्यप्रणाली एवं यातायात व्यवस्था को लेकर काफी उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली।




