Home Blog त्यौहारों के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच परीक्षण हेतु...

त्यौहारों के मद्देनजर विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की जांच परीक्षण हेतु 24 नमूने लिए गए

0

उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं सैंपल लिया गया तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है।

Ro.No - 14097/148

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों नरहरपुर, चारामा, कांकेर, पखांजूर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ एवं दुर्गूकोंदल के मिठाई निर्माण स्थल, मिठाई दुकानों, कन्फेक्शनरी के थोक दुकानों, किराना दुकानों तथा होटलों में नियमित निरीक्षण व नमूना संकलन की कार्यवाही निरंतर जारी है। इस आशय की जानकारी देते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी सुस्मित देवांगन ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को खाद्य परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने, अखाद्य रंग का प्रयोग नहीं करने, स्वच्छ पेयजल उपयोग करने, अखबारी कागज का उपयोग नहीं करने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान नमूना परीक्षण हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थों का 24 सैंपल भी लिया गया, जिनमें मिठाईयां, पनीर, दूध, दही, नमकीन एवं घी आदि शामिल हैं। जिन्हें परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया। जांच उपरांत प्राप्त रिपोर्ट अनुसार नमूना जांच में यदि अमानक पाया जाएगा तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी एवं प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। विभाग द्वारा बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने एवं एक्सपायरी खाद्य सामग्री विक्रय पर तीन खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रकरण दर्ज भी किए गए।

खाद्य विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की गई कि बाजार में बिकने वाले खुले व अमानक खाद्य सामग्री का उपयोग करने से बचें, अधिक रंगयुक्त मिठाईयों के उपयोग से बचें एवं मार्केट से कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले उसका लेबल जांच लें, खाद्य पदार्थ के निर्माण की तिथि एवं उपयोग की तिथि अवश्य देखकर खरीदें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here