Home छत्तीसगढ़ स्कूल बसों की जांच में 18 में मिली खामियां, 30,500 रुपये जुर्माना...

स्कूल बसों की जांच में 18 में मिली खामियां, 30,500 रुपये जुर्माना वसूला

0

 

रायगढ़। सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित परिवहन व्यवस्था के तहत परिवहन विभाग रायगढ़ ने जिले के विभिन्न स्कूलों में संचालित स्कूल बसों का निरीक्षण किया। 22 अगस्त 2026 को की गई जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस, सुरक्षा उपकरण सहित निर्धारित मानकों की जांच की गई।

Ro.No - 13954/39

जांच के दौरान 48 स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 7 बसों में नियमों से संबंधित खामियां पाए जाने पर 13 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई। इससे पहले 5 जुलाई को मिनी स्टेडियम रायगढ़ में 39 बसों की फिटनेस जांच में 11 बसों में कमियां मिलने पर 17,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। वहीं 18 जुलाई को जिंदल स्कूल में 38 बसों की जांच की गई थी।

इस प्रकार अब तक जिले में कुल 125 स्कूल बसों की जांच की जा चुकी है। इनमें 18 बसों में कमियां पाए जाने पर कुल 30,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित स्कूल बसों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन संचालकों एवं स्कूल प्रबंधन को निर्धारित सुरक्षा मानकों और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्कूल बसों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here