Home Blog मासूमों की जान बचाने वाले शाकिर का सम्मान

मासूमों की जान बचाने वाले शाकिर का सम्मान

0
अपनी जान की परवाह किए बिना तीन बच्चों को डूबने से बचाया, बहादुरी के लिए किया गया सम्मानित

एमसीबी । नगर पंचायत खोंगापानी के मैगजीन तालाब में डूब रहे तीन मासूम बच्चों की जान बचाकर मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाले नवयुवक शाकिर को मंगलवार को सम्मानित किया गया। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र विश्वकर्मा ने शाकिर को शॉल, श्रीफल एवं नगद पुरस्कार भेंट कर उसकी बहादुरी की सराहना की।

दरअसल, बीते रविवार को खोंगापानी के मैगजीन तालाब में नहाने गए चार बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे स्थानीय युवक शाकिर ने बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल तालाब में छलांग लगा दी और तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Ro.No - 13954/39

इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में डूब गया। शाकिर ने उसे बचाने के लिए काफी खोजबीन की, लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका। इसके बावजूद तीन मासूमों की जान बचाकर शाकिर ने अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया।

इस अवसर पर भाजपा हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास, नोवेल सिंह, मोहनलाल मिश्रा, अब्दुल अजीज, बालमुकुंद, जितेंद्र गुप्ता, शनि कुर्रे, शिवलाल चौधरी, संजय केवट सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने शाकिर की बहादुरी की सराहना करते हुए उसे धन्यवाद दिया और उसकी हौसला अफजाई की।

उपस्थित जनों ने कहा कि मुश्किल समय में अपनी जान की परवाह किए बिना दूसरों की जिंदगी बचाने का साहस बेहद सराहनीय है। ऐसे साहसी युवाओं का सम्मान और प्रोत्साहन समाज के लिए जरूरी है, ताकि उनकी बहादुरी से अन्य युवा भी प्रेरणा लेकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं।

शाकिर का यह साहस क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह संदेश देता है कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here