Home Blog ईद मिलादुन्नबी के पाक मौके पर बीजापुर प्रेस क्लब ने दी मुबारकबाद

ईद मिलादुन्नबी के पाक मौके पर बीजापुर प्रेस क्लब ने दी मुबारकबाद

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – ईद मिलादुन्नबी के पाक और मुबारक मौके पर बीजापुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर उन्हें दिली मुबारकबाद और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात की तथा ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।

बीजापुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को पुष्पगुच्छ भेंट कर आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। इस दौरान सभी ने मिलकर क्षेत्र में अमन, शांति और खुशहाली की कामना की।

Ro.No - 14097/148

नवेदआलम अमजदी ,पेश ईमाम बीजापुर के पदाधिकारी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व हमें पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के बताए प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और शांति के संदेश को अपनाने की प्रेरणा देता है। ऐसे धार्मिक और सामाजिक अवसर समाज के विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे से जोड़ने तथा आपसी सद्भाव को मजबूत करने का काम करते हैं।

मुस्लिम समाज के लोगों ने बीजापुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया और इस अवसर पर अपनी खुशियां साझा कीं। प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक सुंदर मिसाल बताया गया।

इस अवसर पर बीजापुर प्रेस क्लब की ओर से चेतन कापेवर, पुष्पा रोकड़े, सतीश अल्लूर, रंजन दास , युकेश चंद्राकर, रामचन्द्रम एरोला , भरत दुर्गम और नितिन रोकड़े सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here