Home Blog जामगांव में सावन के अंतिम सोमवार पर भव्य भंडारा एवं धार्मिक आयोजन...

जामगांव में सावन के अंतिम सोमवार पर भव्य भंडारा एवं धार्मिक आयोजन संपन्न

0

नरहरपुर। नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर हनुमान शिव मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, रामधुनी एवं विशाल भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। ग्राम जामगांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

हनुमान शिव मंदिर में भूपेन उपाध्याय महाराज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए सुबह से शाम तक विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और आस्था का माहौल बना रहा।

Ro.No - 13954/39

धार्मिक आयोजन के तहत दोपहर में मंगल माधुर्य महिला हरि कीर्तन एवं मानस मंडली, गुरामी, जिला गरियाबंद द्वारा भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दी गईं। वहीं रात्रि में जय मां दंतेश्वरी रामधुनी मंडली, आमदी, जिला धमतरी द्वारा रामधुनी एवं भक्तिमय धार्मिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। भजन-कीर्तन, मानस पाठ एवं रामधुनी की भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरा ग्राम भक्तिरस में सराबोर नजर आया। श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर देर रात तक भक्ति में लीन रहे।

आयोजन को सफल बनाने में ग्राम जामगांव के युवाओं, महिलाओं एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में ग्राम के उपसरपंच सुरेश शोरी, पूर्व उपसरपंच कोमल सिंह मरकाम, संजय शोरी, आकाश चौहान, गौरव शोरी, राजकुमार सुरुजिया, दीपक चौहान, गौरव नाग, समीर यादव, आनंद यादव, हितेश यादव, गंगू शोरी, गूपेन सुरुजिया, प्रफुल्ल चौहान एवं सोनू नायक सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन पूरे गांव की सामूहिक सहभागिता, सेवा, सहयोग एवं दान से आयोजित किया गया। सुबह से लेकर शाम तक चले विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने मिल-जुलकर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली और कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन अवसर पर आयोजन समिति एवं युवा साथियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों, महिलाओं, श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम ने ग्राम जामगांव में धार्मिक आस्था के साथ-साथ आपसी भाईचारे, एकता, सेवा और सामूहिक सहभागिता की मिसाल पेश की। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्तिभाव देखने को मिला। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभप्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here