वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान को लगातार प्रभावी रूप से संचालित करते हुए नक्सल डम्प से विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।
जिला बल,बीएसएफ एवं बीडीएस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के साथ सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी।
श्री बद्री नारायण मीणा(भा.पु.से.) पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज के निर्देशन,श्री दीपक तिवारी डीआईजी बीएसएफ भानुप्रतापपुर,श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर एवं श्री सुभाष चंद्र 2ic प्रभारी सेनानी 94 वीं वाहिनी बीएसएफ बांदे के मार्गदर्शन में जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला बल, बीएसएफ एवं बीडीएस टीम के संयुक्त बल द्वारा संचालित अभियान के दौरान नक्सल डम्प से-:
⏩ डेटोनेटर-40 नग
⏩ स्टील टिफिन (लगभग 10 लीटर) -01नग, बारूद भरा हुआ।
⏩ स्टील टिफिन (लगभग 05 लीटर)-01नग, बारूद भरा हुआ।
व अन्य नक्सल सामग्री बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। विस्फोटक पदार्थो को मौके में ही नष्ट किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :-
दिनांक 25.08.2026 को जिला कांकेर थाना बादे के ग्राम कन्हारगांव जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा नक्सल डम्प से विस्फोटक सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किया गया।
टीम कंमाडर:-
01. विपिन कुमार इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
02. अविनाश कुमार इंस्पेक्टर बीएसएफ 94 वीं वाहिनी
03. रोशन लाल मीणा उप निरीक्षक बीएसएफ बीडीएस टीम कमांडर
कांकेर पुलिस द्वारा नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त अभियान संचालित किया जा रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।



