NH-30 कोड़ेजूंगा चौक पर 500+ नागरिकों को साइबर एवं यातायात सुरक्षा के प्रति किया जागरूक।
“मैं साइबर जागरूक हूँ” संदेश के साथ सेल्फी अपलोड कर लोगों को जागरूकता अभियान से जोड़ा गया।
🔲 पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव, एवं यातायात टीम द्वारा कोड़ेजूंगा चौक NH 30 कांकेर में कैंप लगाकर आमजन को साइबर अपराधों एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें साइबर जागृति अभियान के साथ-साथ यातायात की पाठशाला के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई ।
🔲 यातायात पुलिस द्वारा आमजन से 20 प्रश्नों का यातायात नियम संबंधी विकल्प फॉर्म भरवाकर यातायात नियमों, सड़क संकेतों, यातायात सिग्नल, हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सुरक्षित यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। प्रश्नों के माध्यम से लोगों को यह समझाया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन स्वयं की तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए कितना आवश्यक है।
🔲 साथ ही साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। लोगों को किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी गई ।
🔲 जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए स्कैनर लिंक के माध्यम से लोगों से सेल्फी अपलोड करवाकर “मैं साइबर जागरूक हूँ” का संदेश प्रसारित करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित समाज के निर्माण में सहभागी बनाना है।
🔲 यातायात पुलिस कांकेर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें और स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।



