उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री पर थाना नरहरपुर पुलिस की कार्यवाही ।
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर निखिल राखेचा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरिश कुमार पाटिल के निर्देश पर थाना प्रभारी सोमेश सिंह बघेल व थाना नरहरपुर की टीम द्वारा उजियारा अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही करते हुए थाना नरहरपुर के अपराध क्रमांक 175/2026 धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम व अपराध क्रमांक 177/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण में थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा 02 आरोपियों के कब्जे से कुल 14 लीटर अवैध देशी महुआ शराब जप्त कर आरोपीयों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही किया गया ।दिनांक 26,27.08.2026 को थाना नरहरपुर पुलिस द्वारा गस्त पेट्रोलिंग पर रवाना हुए थे कि सूचना के आधार पर आरोपी सुखचंद कोर्राम पिता बिरझू राम उम्र 37 वर्ष निवासी कुसुमपानी थाना नरहरपुर के कब्जे से 07 लीटर महुआ शराब व आरोपी यशवंत कुजाम पिता दयाराम कुंजाम उम्र 32 वर्ष निवासी मण्डरादरहा थाना नरहरपुर के कब्जे से 07 लीटर देशी महुआ शराब को बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त कर अपराध धारा का पंजीबद्व कर आरोपीयों के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही किया गया ।
आरोपी का विवरण:-
1. सुखचंद कोर्राम पिता बिरझू राम उम्र 37 वर्ष निवासी कुसुमपानी थाना
नरहरपुर
2. यशवंत कुजाम पिता दयाराम कुंजाम उम्र 32 वर्ष निवासी मण्डरादरहा थाना
नरहरपुर
बरामदगी का विवरण:-
07 लीटर देशी महुआ शराब व 07 लीटर देशी महुआ
शराब कुल 14 लीटर शराब ।
पुलिस टीम का विवरण:- निरीक्षक सोमेश सिँह बघेल, प्र.आर. 583
खेमराज नेताम, प्र.आर. 973 संध्यालाल मंडावी, आर. धर्मेन्द्र साहू, रामनाथ ध्रुव, नीलेश निषाद, राहुल जाटव, म.आर पूर्णिमा मरकाम, म. सैनिक महेश्वरी नाग
कांकेर पुलिस की अपील:-
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधों को रोक सकती है इसी उददेश्य से जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देन के लिये पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 संचालित की जा रही है, यहा दी गयी हर सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



