Home Blog रक्षाबंधन पर दिखा भाई-बहन के प्रेम का उत्सव, गांव से शहर तक...

रक्षाबंधन पर दिखा भाई-बहन के प्रेम का उत्सव, गांव से शहर तक रहा उत्साह

0

सरसीवा – रक्षाबंधन का पर्व इस बार गांव से लेकर शहर तक पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह के प्रतीक इस त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बहनों का अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए आना-जाना लगा रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह नजर आया। बहनें सुबह से ही अपने भाइयों के घर पहुंचने लगीं और शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

Ro.No - 14097/148

वहीं रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी काफी रौनक रही। राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। त्योहार के चलते बाजारों में खरीदारी का माहौल देखने को मिला।

इस बार रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त को लेकर भी लोगों में विशेष जागरूकता रही। बहनों ने शुभ समय का ध्यान रखते हुए अपने भाइयों को राखी बांधी। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना के बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर चलता रहा।
रक्षाबंधन के अवसर पर घर-घर में मिठाइयां बांटी गईं और भाई-बहनों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। पूरे क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, स्नेह और भाई-बहन के मजबूत रिश्ते का संदेश देते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here