Home Blog ग्रामीण क्षेत्रों में भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम...

ग्रामीण क्षेत्रों में भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया गया

0

दसपुर । विश्वास और स्नेह का प्रतीक यह त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि, स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए इन्हीं आशीर्वाद और शुभकामनाएँ के साथ बहनों ने भाई की कलाई में राखी रक्षासूत्र बांधा ।

यह त्योहार केवल भाई बहिन के प्रेम का प्रतीक नहीं है बल्कि यह हर उस व्यक्ति की रक्षा और सम्मान का संकल्प है जिसे सुरक्षा और स्नेह की आवश्यकता है ।

Ro.No - 14097/148

कलाई पर बंधा रक्षासूत्र केवल एक धागा नहीं है बल्कि एक ऐसा पवित्र वादा है जो हमें कमजोर और जरूरत मंद और अपनों की रक्षा करने के लिए प्रेरित करता है ।

यह त्योहार हमें सिखाता है कि हमें अपने भीतर की बुराइयों नकारात्मकता और स्वार्थ का त्याग कर पवित्रता प्रेम और सदाचार का जीवन जीना चाहिए ।

इसका संदेश सम्पूर्ण मानवता प्रकृति और समाज के कल्याण से जुड़ा है । यानी हर जीवन का सम्मान करना और संकट के समय एक दूसरे के साथ खड़े होना है ।

इन्हीं भावनाओं के साथ कांकेर शहर सहित

दसपुर मोहपुर व्यास कोंग्गेरा सरंगपाल मे रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here