Home Blog मस्तूरी में बच्चों एवं युवतियों ने उमंग के साथ निकाली भोजली, मोतीचूर...

मस्तूरी में बच्चों एवं युवतियों ने उमंग के साथ निकाली भोजली, मोतीचूर के लड्डू का हुआ प्रसाद वितरण

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के उद्देश्य से मस्तूरी के साथ क्षेत्र में भोजली तिहार का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं युवतियों साथ ही महिलाओं ने पारंपरिक रूप से शीतला मंदिर से भोजली लेकर नगर में भ्रमण किया और लोक संस्कृति की मनमोहक झलक प्रस्तुत की।

Ro.No - 13954/39

भोजली तिहार के दौरान बच्चों और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सिर पर भोजली रखकर पारंपरिक गीत गाते हुए निकली कीर्तन टोली ने वातावरण को भक्तिमय एवं उत्सवमय बना दिया। जगह-जगह लोगों ने भोजली का स्वागत किया और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की इस अनूठी परंपरा की सराहना की।

आयोजन के दौरान दुर्गा चौक में श्रद्धालुओं एवं उपस्थित लोगों के बीच मोतीचूर के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह रहा। बच्चों की मासूम खुशी और युवतियों का उत्साह पूरे आयोजन की खास पहचान बना रहा।

आयोजकों ने कहा कि भोजली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी, कृषि परंपरा, लोकगीत और आपसी भाईचारे से जुड़ी सांस्कृतिक विरासत है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और लोक संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मस्तूरी में आयोजित भोजली तिहार ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की खूबसूरती को सामने रखा। बच्चों एवं युवतियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष बना दिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

भोजली कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रकाश अवस्थी,मोनू यादव, सत्यनारायण श्रीवास गोपी विश्वकर्मा हेमू गुप्ता शिव यादव नारायण प्रजापति संतोष मौर्य प्रकाश तिवारी भोलवा प्रजापति, समीर गुप्ता, प्रशांत तिवारी, ओम प्रकाश यादव,प्रकाश तिवारी तथा भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here