Home Blog कांकेर पुलिस की डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026”...

कांकेर पुलिस की डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” से किया गया सम्मानित।

0
🔷 छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं के सम्मान में “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” का गरिमामय आयोजन।
कार्यक्रम का विवरण:-

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी तथा अध्यक्षता माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी द्वारा की गई। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।समारोह का आयोजन 30 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे, अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय, जेल रोड, रायपुर में किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे के पर्यवेक्षण में महिला रक्षा टीम एवं महिला सेल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता तथा सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Ro.No - 13954/39

इसी क्रम में कांकेर पुलिस की डीएसपी सुश्री प्रतिभा लहरे को महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए “नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” में सम्मानित किया गया।

कांकेर पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों, स्कूल-कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

“नारी शक्ति सम्मान समारोह–2026” के माध्यम से समाज एवं प्रदेश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा उनके उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। यह सम्मान महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराध, साइबर ठगी, मानव तस्करी, बाल श्रम अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना, डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा महिला रक्षा टीम हेल्पलाइन 9479155925 पर दें।आपकी एक सूचना किसी की सुरक्षा एवं जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here