
रायगढ़। लोंइंग मंडल के बूथ क्रमांक 144 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें एपिसोड के अवसर पर कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े कई युवा साथियों एवं उनके परिजनों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। एक साथ बड़ी संख्या में युवाओं और परिवारों के भाजपा में शामिल होने को क्षेत्र में कांग्रेस के लिए झटका और भाजपा संगठन के लिए मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
भाजपा प्रवेश कार्यक्रम लोंइंग मंडल पालक मोहित सतपथी की अध्यक्षता में तथा जनपद सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री राजीव बेहरा एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि मनोज प्रधान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा उपाध्यक्ष तरुण गुप्ता ने उपस्थित युवाओं को भाजपा की नीतियों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के कार्यों की जानकारी दी। उनके संबोधन से प्रभावित होकर युवाओं ने भाजपा की विचारधारा से जुड़ने का निर्णय लिया।
भाजपा में शामिल होने वाले युवाओं एवं उनके परिजनों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से वे प्रभावित हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं रायगढ़ विधायक तथा राज्य वित्त मंत्री ओपी चौधरी के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन से प्रेरित होकर उन्होंने भाजपा के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया।
भाजपा में शामिल हुए साथियों ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे जनप्रतिनिधि और सेवाभावी नेतृत्व का होना गौरव की बात है, जो जनता के सुख-दुःख में लगातार साथ खड़े रहते हैं और जरूरत के समय सेवा एवं सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। ऐसे नेतृत्व के साथ जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात है।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी युवा साथियों एवं उनके परिजनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बूथ क्रमांक 144 से युवाओं के भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का संदेश सामने आया है और संगठन को इससे नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व महामंत्री लोंइंग मंडल जयंत प्रधान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष चक्रधर यादव, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेश प्रधान, किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी तूहर दिनकर, रविंद्र शर्मा, पिंटू गुप्ता, राजू गुप्ता, ओकेश बेहरा, पार्षद पुसौर राजकुमार, अनिल प्रधान, सलिल, वरिष्ठ कार्यकर्ता अर्जुन गुप्ता, घूराऊ खड़िया, चन्द्रिका भोई, सुधीर बाग, गणेश किसान, पूर्व बीडीसी प्यारी लाल किसान, बिहारी, प्रेम शंकर गुप्ता, लाल किसान सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा से तरुण गुप्ता, पिंटू साव, नमन शर्मा, सौरभ प्रधान, खेमराज साहू, उज्ज्वल साव, रामेश्वर बाग तथा महिला शक्ति से सुशीला किसान, सावित्री किसान, सुकांति गुप्ता, मोहिनी गुप्ता, पार्थवी गुप्ता, नेहा गुप्ता, पुनिमति किसान, ममता बाग सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।



