यातायात पुलिस एवं RTO विभाग द्वारा यात्री बसों की नियमित जांच एवं सतत निगरानी ।
प्रत्येक बस में किराया सूची स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश।
निर्धारित स्टॉपिंग स्थल पर ही यात्रियों को चढ़ाने एवं उतारने के निर्देश।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भापुसे )के निर्देशन में जिले के यात्री बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करना रहा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक श्री दीपक साव एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) कांकेर श्री प्रकाश रावटे की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में बस संचालकों को निम्न निर्देश दिए गए—
◽ ओवरस्पीड पर रोक — निर्धारित गति सीमा में ही बसों का संचालन किया जाए।
◽ चालक-परिचालक का सत्यापन — कार्यरत चालक एवं परिचालक का चरित्र एवं आवश्यक सत्यापन कराया जाए।
◽ ड्रेस कोड का पालन — चालक एवं परिचालक निर्धारित ड्रेस/यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करें।
◽आवश्यक जानकारी प्रदर्शित करें — बस में चालक एवं बस मालिक का नाम तथा मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किया जाए।
◽ निर्धारित स्टॉपिंग का पालन — घड़ी चौक, सेन चौक, बरदेभाटा चौक, ज्ञानी चौक, बस स्टैंड एवं मस्जिद चौक सहित निर्धारित स्थलों पर ही यात्रियों को चढ़ाया एवं उतारा जाए।
◽ किराया सूची अनिवार्य — प्रत्येक यात्री बस में किराया सूची स्पष्ट रूप से चस्पा की जाए।
◽ यात्रियों के सामान की सुरक्षा — सामान रखने के लिए निर्धारित एवं सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
◽ यात्रियों से शालीन व्यवहार — यात्रियों के साथ सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक व्यवहार करें ।
◽ आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था — आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
नियमों के उल्लंघन पर होगी नियमानुसार कार्यवाही:-बस संचालकों को स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का पालन एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित बस संचालक, चालक अथवा परिचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
◽यातायात पुलिस कांकेर एवं RTO विभाग द्वारा यात्री बसों की नियमित जांच एवं सतत निगरानी रखी जाएगी।
◽बैठक में संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों सहित जिले के समस्त यात्री बस संचालक उपस्थित रहे।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
बस संचालक यातायात नियमों का पालन करें एवं निर्धारित गति सीमा में ही बसों का संचालन करें।
चालक-परिचालक यात्रियों से शालीन व्यवहार करें
किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।



