घर का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।
घटना में प्रयुक्त गैती एवं टूटा हुआ ताला जप्त।
घटना का विवरण:-
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना नरहरपुर पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार किया।
दिनांक 01.09.2026 को प्रार्थिया श्रीमती सत्यभामा कोरेटी, निवासी शीतलापारा कोचवाही, अपने पुत्र के साथ सुबह करीब 08:00 बजे घर में ताला लगाकर खेत में काम करने गई थी।दोपहर करीब 02:30 बजे जब वह घर वापस आई तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर से आवाज आने पर प्रार्थिया ने आसपास के लोगों को बुलाया। इसी दौरान एक व्यक्ति घर से बाड़ी की ओर भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान संजय कोरेटी (36 वर्ष), निवासी कोचवाही, थाना नरहरपुर के रूप में हुई।
आरोपी द्वारा चोरी करने की नीयत से घर में प्रवेश कर ताला तोड़ने का प्रयास करना स्वीकार किया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 180/2026, धारा 331(3), 305, 62 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी संजय कोरेटी को दिनांक 01.09.2026 को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में घटना में प्रयुक्त गैती एवं टूटा हुआ ताला जप्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपीः- आरोपी संजय कोरेटी पिता नंदू राम कोरेटी उम्र 36 वर्ष निवासी कोचवाही थाना नरहरपुर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
पुलिस बल का विवरण: निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, सउनि पल्दु राम मण्डावी प्र.आर. खेमराज नेताम,आर. रैन कुमार जैन, आर. हेमराज नेताम आर. रामनाथ ध्रुव।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अवैध शराब बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों व किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिए आपराधिक हेल्प लाईन नंबर 94791-55125 की गया है। किसी प्रकार की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।



