प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी थाने में शांति समिति एवं साइबर जागरूकता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाने को लेकर तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की।
बैठक में तहसीलदार चांदनी ध्रुव एवं पुलिस अधिकारी ढोला राम मरकाम ने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक हैं। सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर त्यौहार मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ संदेश या अफवाह फैलाने से बचने की भी अपील की गई।
इसके साथ ही बैठक में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस ने लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, ATM पिन, बैंक संबंधी जानकारी या पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह दी। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध होने पर घबराने के बजाय तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। बैठक में शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे।
अंत में पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और मस्तूरी क्षेत्र में शांति, सद्भाव एवं भाईचारे की मिसाल कायम करें।
शांति समिति के बैठक में अतिरिक्त तहसीलदार चांदनी ध्रुव नायब तहसीलदार शुभांगी गुप्ता, ए एस आई ढोला राम मरकाम, प्रशिक्षु योगिता साहू, प्रकाश अवस्थी, कोसमडीह सरपंच प्रतिनिधि राकेश डहरिया, देवगांव सरपंच नागेश खांडेकर, हीरी सरपंच प्रतिनिधि गुलाब साहू, टेक राम यादव, सौमित्र शुक्ला विवेक त्रिपाठी प्रकाश तिवारी सुधीर सुमन संतोष सिंह अजीत राठौर जयशंकर पांडे दीपू बंगाली राजू सिंह, तथा अन्य जनप्रतिनिधि आम नागरिक के साथ थाना स्टाफ के लोग उपस्थित थे।



