
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। मस्तूरी के दुर्गा चौक स्थित प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री राधा कृष्ण महिला समिति के तत्वावधान बड़े ही सुंदर ढंग से मंदिर को गुब्बारे फूल माला एवं रंगीन लाइट से सजाया गया तत्पश्चात आयोजित भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। समिति की महिलाओं द्वारा भगवान श्री राधा-कृष्ण के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर उपस्थित भक्तगण देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद महिला समिति की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति शुरू की। जैसे-जैसे भजनों का सिलसिला आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। भजनों की मधुर धुन और भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
महिला समिति द्वारा प्रस्तुत भजनों पर श्रद्धालु झूमते और तालियां बजाते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से ओतप्रोत भजनों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
भजन संध्या का यह सिलसिला देर रात से लेकर रातभर चलता रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा-कृष्ण के जयकारे लगाए और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
श्री राधा कृष्ण महिला समिति के इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को और भी समृद्ध किया। भक्तगणों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे भक्ति कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजना गौरहा, उमा तिवारी कृष्णा श्रीवास, भारती तिवारी, अन्नपूर्णा कौशिक मालती गुप्ता संदीपा गुप्ता, वंशिका गुप्ता पुष्पा श्रीवास सुकून गुप्ता भूमिका गुप्ता काव्य कौशिक हेमू गुप्ता प्रकाश तिवारी तथा अन्य भक्तगण उपस्थित थे।



