Home Blog मस्तूरी में यादव समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा...

मस्तूरी में यादव समाज के द्वारा धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, कृष्ण-राधा सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

0

मस्तूरी। यादव समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को मस्तूरी स्थित मंगल भवन में जन्माष्टमी का भव्य आयोजन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सभी सदस्यों एवं अतिथियो के साथ मस्तूरी स्थित राधा कृष्णा मंदिर जाकर पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, जन्मोत्सव को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई, वहीं बड़ी संख्या में बच्चों ने उपस्थित होकर कृष्ण-राधा सज्जा प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आर.आर. यादव एवं अध्यक्षता श्रीमती सीता यादव ने की। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा के विभिन्न स्वरूपों में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

Ro.No - 13954/39
कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में गौकरन यादव प्रथम

कृष्ण सज्जा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गौकरन यादव ने प्राप्त किया, जबकि रुपाली यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

वहीं राधा सज्जा प्रतियोगिता में प्रज्ञा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ओजस्वी यादव द्वितीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले किसी भी बच्चे का उत्साह कम न हो, इसके लिए आयोजक समिति द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन की रौनक और बढ़ा दी। जन्माष्टमी के अवसर पर मंगल भवन में भक्तिमय वातावरण बना रहा और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों दिलीप कुमार यादव, कन्हैया यादव, नवल किशोर यादव, कृष्ण कुमार यादव, राहुल यादव, धर्मेंद्र यादव, किशोर यादव, ओमप्रकाश यादव, शुभम यादव एवं राजा यादव सहित यादव समाज के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आयोजक समिति ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों, समाजजनों, महिलाओं एवं बच्चों का आभार व्यक्त किया। जन्माष्टमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकजुटता और बच्चों की प्रतिभा का सुंदर संगम बनकर सामने आया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here