Home छत्तीसगढ़ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मांझी ने ली...

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 : जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मांझी ने ली राजनैतिक दलों की बैठक

0

 

निर्वाचन कार्यक्रम की दी विस्तृत जानकारी

Ro.No - 13672/156

नारायणपुर :-भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बिपिन मांझी ने कक्ष में राजनैतिक दलों की बैठक लेकर निर्वाचन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में निर्वाचन सम्पन्न होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन हेतु
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल आयोजन हेतु जिले के विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण एवं जमा शासकीय आत्मानंद महाविद्यालय में किया जाएगा। लोकसभा के लिए चुनाव सामग्री का वितरण स्ट्रांग रूम से किया जाएगा। साथ ही लोकसभा निर्वाचन के दौरान नारायणपूर विधानसभा में मतदान का कार्य अधिकारियों द्वारा संपन्न कराया जाएगा |
कलेक्टर ने उपस्थित राजनीतिक दलो से आदर्श आचार संहिता के दायरे में गतिविधियां संचालित करने एवं सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट नहीं करने का आग्रह किया। सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, रघु मानिकपुरी, सोनू कोर्राम, रजनू नेताम, नरेंद्र मेश्राम, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सुमित गर्ग, एसडीम अभयजीत मण्डावी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here