Home Blog महार समाज महिला संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी होगी भंग, 20 सितंबर को...

महार समाज महिला संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी होगी भंग, 20 सितंबर को नई कार्यकारिणी का चुनाव

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – महार समाज जिला इकाई बीजापुर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज के पदाधिकारी, संरक्षक, वरिष्ठजन एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान समाज को मजबूत बनाने, संगठन को नई दिशा देने और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महार समाज महिला संगठन की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। समाज के अध्यक्ष एवं संरक्षकों की सहमति से आगामी 20 सितंबर को महिला संगठन की नई कार्यकारिणी का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। चुनाव में महिला जिलाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

Ro.No - 13954/39

नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह है। वहीं आगामी समय में युवा प्रकोष्ठ सहित अन्य संगठनात्मक इकाइयों के गठन को लेकर भी वरिष्ठजनों ने मंथन किया। बैठक में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

समाज के वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने आपसी सहमति और एकजुटता के साथ आगामी कार्ययोजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here