Home Blog सांदीपनी एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया गया...

सांदीपनी एकेडमी में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी- सांदीपनी एकेडमी पेंड्री, में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Ro.No - 14097/148

इस अवसर पर एकेडमी प्रबंधन द्वारा एकेडमी के नर्सिंग महाविद्यालय, शिक्षा महाविद्यालय, यू जी महाविद्यालय, फॉर्मेसी महाविद्यालय, आई टी आई एवं सांदीपनी स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का उपहार देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर एकेडमी के डायरेक्टर महेंद्र चौबे ने अपने सन्देश के माध्यम से शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मार्गदर्शक होते हैं।

संस्थान की शैक्षणिक प्रगति एवं विद्यार्थियों की सफलता में इनका समर्पण, परिश्रम और निष्ठा अत्यंत सराहनीय है। अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी विनीत चौबे ने सन्देश देते हुए कहा कि शिक्षक ही किसी भी शैक्षिणिक संस्था की रीढ़ होती है, इनका दृढ़ होना सदैव आवश्यक है ।

कार्यक्रम के दौरान एकेडमी के शिक्षकों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राकेश सरकार व प्रशांत साहू ने शिक्षकों के सम्मान में संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। पूरे परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में नर्सिंग विभाग प्राचार्य डॉ. पी. महेंद्र वर्मन, उप प्राचार्या श्रीमती सेनख़ातिर सेल्वी, शिक्षा विभाग प्राचार्या डॉ रीता सिंह,सांदीपनी विद्यालय प्राचार्य देबोज्योति मुखर्जी ,आई टी आई प्राचार्य सुनील प्रजापति तथा समन्वयक द्वय श्रीमती शर्मिष्ठा सरकार, श्रीमती पूजा सिंह एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here