Home Blog बुंदेली में 10 एकड़ में विकसित होगा फल एवं औषधीय उद्यान

बुंदेली में 10 एकड़ में विकसित होगा फल एवं औषधीय उद्यान

0
13.91 लाख की लागत से 2 हजार पौधों का रोपण, महिला समूहों को मिलेगा आजीविका का नया आधार

एमसीबी / ग्राम पंचायत बुंदेली में ग्रामीण आजीविका और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। यहां 13.91 लाख रुपए की लागत से 10 एकड़ भूमि पर 2 हजार फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण प्रारंभ हुआ।

इस उद्यान में 1000 फलदार और 1000 औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। आम, कटहल, अमरूद के साथ मुनगा, करौंदा और आंवला जैसी प्रजातियां शामिल हैं। पहल का उद्देश्य बिहान योजना एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए भविष्य में आय और आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराना है।

Ro.No - 13954/39
कलेक्टर ने दीदियों को किया प्रोत्साहित

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर पौधों की नियमित देखभाल, उद्यान के संरक्षण और सामूहिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि यह उद्यान हरियाली बढ़ाने के साथ ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बनेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रामजीत लकड़ा एवं अनीता सिंह, हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह, हसदेव मंडल महामंत्री भगवान दास,जनपद सदस्य सुरेंद्र सिंह मरकाम, सरपंच हेमा रघुनाथ सिंह, सरपंच देव कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

बुंदेली में शुरू हुआ यह फल एवं औषधीय उद्यान पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को एक साथ जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here