Home Blog ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक

‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक

0
सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर से सेवा संकल्प अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के समग्र क्रियान्वयन, अंतर्विभागीय समन्वय एवं निगरानी के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार द्वारा जिला, विकासखंड तथा ग्राम, वार्ड स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभियान की समस्त गतिविधियों के जिला स्तरीय समन्वय एवं अंतर्विभागीय सामंजस्य तथा निगरानी के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी को जिला प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितम्बर को संध्या काल में जिले के प्रमख स्थलों विभिन्न पर्यटन केन्द्रों में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो तथा सहयोगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को बनाया गया है।

Ro.No - 13954/39

‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत 17 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक स्कूलों में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी सहयोगी अधिकारी होंगे।

17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक प्रमुख स्थलों पर नमो सेवा गाथा (नुक्कड़ नाट्य)’ के लिए संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आस्था बोरकर को नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य सहायक रहेंगे। 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आंगनबा़ड़ी सम्मान एवं मातृत्व संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें माताओं सहित बच्चे आमंत्रित होंगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा, ’आंगन का उत्सव’ गतिविधि के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री समीर पाण्डे को नोडल अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहयोगी होंगे।

सेवा संकल्प अभियान के सम्पूर्ण अवधि में ‘कहानी बदलाव की’ अंतर्गत लाभार्थियों के वास्तवित कहानियों के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर को नोडल अधिकारी होंगे, जिसमें जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सहयोग करेंगे। अभियान अवधि के दौरान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ आयोजित की जाएगी, जिसके लिए जिला पर्यटन अधिकारी, प्रभारी अधिकारी श्री विनोद अहिरवार को नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य, शासकीय तकनीकी शिक्षा संस्थान और जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सहयोगी होंगे।

07 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित की जाएगी जिसके लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रकाश रावटे को नोडल अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहयोग करेंगे।

सम्पूर्ण अवधि के दौरान ‘जल जन सेवा संकल्प’ गतिविधि आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग श्री धर्मेन्द्र मेश्राम नोडल अधिकारी होंगे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहयोग करेंगे।

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा-मेरा योगदान’ (नदी घाट स्वच्छता सहित)’ अभियान में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पवन मेरिया को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जिसमें वन मंडलाधिकारी एवं पुलिस विभाग (यातायात प्रभारी) सहयोगी होंगे।

‘सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार’ के लिए अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे को नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं जिला सुशासन एवं अभिसरण अधिकारी सहयोगी रहेंगे। ‘रंगोली राष्ट्र, भारत मंडला’ के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश निषाद को नोडल अधिकारी, जबकि आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग सहयोग करेंगे। ‘राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’ के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक श्री टंकेश्वर देवांगन को नोडल अधिकारी तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य तकनीकी शिक्षा संस्थान को सहयोगी बनाया गया है।

‘जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट’ के लिए उप संचालक पंचायत सुश्री स्टेला खलखो नोडल अधिकारी तथा जिला परिवहन अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहयोगी रहेंगे।

इसी प्रकार विकासखण्ड एवं ग्राम स्तर पर अभियान को जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकाय को स्थानीय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी दी गई है। ग्राम स्तर पर सरपंच, पंचायत सचिव, पार्षद, वार्ड प्रभारी एवं ग्राम रोजगार सहायक को जनभागीदारी सुनिश्चित करने, घर-घर संपर्क, आमंत्रण, कार्यक्रम आयोजन तथा फोटो-वीडियो अभिलेखीकरण जैसे कार्य सौंपे गए हैं।

‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ के तहत विकासखंड शिक्षा अधिकारी को सभी विद्यालयों में कार्यक्रम संचालित कराने, नोडल शिक्षक नामांकित करने तथा विद्यार्थियों में विकसित भारत की संकल्पना और 25 वर्ष के सेवा कार्यों पर विचार-विमर्श कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नमो सेवा गाथा के लिए जनपद पंचायत सीईओ, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नोडल तथा सरपंच, प्राचार्य संस्था प्रमुख मंचन हेतु स्थल उपलब्ध कराएंगे।

‘आंगन का उत्सव’ में परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना को नोडल अधिकारी, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, मितानिन, आशा कार्यकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों की तैयारियां, माताओं-बच्चों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सामुदायिक सम्मान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी होगी।

इसी प्रकार ‘कहानी बदलाव की’ में जनपद पंचायत सीईओ, जनसंपर्क अधिकारी लाभार्थियों की पहचान एवं वीडियो रिकॉर्डिंग में सहयोग, प्रत्येक क्लस्टर से 10 रील अपलोड सुनिश्चित करेंगे, जबकि पंचायत सचिव, वार्ड प्रतिनिधि एवं नामित मैदानी प्रतिनिधि लाभार्थियों से व्यक्तिगत संपर्क और कहानी संकलन में सहयोग करेंगे। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ में जनपद पंचायत सीईओ एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी इन्फ्लुएसर्स, डिजिटल, क्रिएटर्स की सूची तैयार कर प्रतिभागियों का चयन व यात्रा पूर्व ओरिएंटेशन का दायित्व संभालेंगे। ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में जनपद पंचायत सीईओ, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों द्वारा प्रत्येक गांवों में ज्योति, मशाल लेकर पैदल समूह यात्रा, प्रभातफेरी तथा बाइक रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि सरपंच, पंचायत सचिव ग्राम से यात्रा प्रारंभ कर जनभागीदारी सुनिश्चित कर सेवा रैली का आयोजन करेंगे।

’जल जन सेवा संकल्प’ के लिए उप अभियंता जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी द्वारा जल स्रोतों की पहचान, सफाई अभियान एवं श्रमदान की व्यवस्था की जाएगी। वहीं ’सेवा सेतु अभियान’ के तहत तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जनपद पंचायत सीईओ शिविर आयोजित कर नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी और मौके पर लाभ दिलाने में सहयोग करेंगे। ‘रंगोली राष्ट्र, भारत मंडला‘ में विद्यालय, महाविद्यालयों में एक निर्धारित दिवस में रंगोली राष्ट्र आभार और संकल्प की रंगोली अभियान का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य महाविद्यालय द्वारा किया जाएगा।

राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज में प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक स्थानीय नवाचारों, स्टार्टअप्स की जानकारी संकलन एवं आवेदन हेतु प्रोत्साहित करेंगे तथा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट में जनपद पंचायत सीईओ समस्त सरपंच, जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार कर राज्य द्वारा प्रस्तावित स्थल में भेजना एवं समन्वय करेंगे, वही सरपंच, पंच, वार्ड जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में सहभागिता हेतु व्यवस्था करेंगे।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों को अभियान की गतिविधियां ’’जनभागीदारी एवं नागरिक सहभागिता के साथ संचालित करने’’, कार्यक्रम स्थलों की सुरक्षा, यातायात, विद्युत, साऊण्ड एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के साथ प्रत्येक गतिविधि का फोटो-वीडियो अभिलेखीकरण कर नियमित प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। जारी आदेशानुसार संबंधित अधिकारी-कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here