Home Blog पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट कर घरेलू विवाद करने वाले व्यक्ति...

पत्नी एवं बच्चों के साथ मारपीट कर घरेलू विवाद करने वाले व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

0
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में किया पेश।
आरोपी का विवरण

महेश सलाम, पिता रमेश, उम्र 38 वर्ष, निवासी जवाहर वार्ड, कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू केमार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर द्वारा कार्रवाई की गई।

Ro.No - 13954/39

दिनांक 06.09.2026 को प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति महेश सलाम शराब के नशे में आए दिन घरेलू बातों को लेकर विवाद करता है तथा गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट करता है। आरोपी द्वारा बच्चों के साथ भी शराब के नशे में मारपीट करने तथा पत्नी को पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी देने की बात रिपोर्ट में बताई गई।

रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 313/2026, धारा 115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले में आरोपी महेश सलाम के विरुद्ध शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से धारा 170, 126(2), 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक इस्तगासा तैयार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम

निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू,प्रधान आरक्षक कौशल साहू प्रधान आरक्षक कुलेश्वर कटेन्द्र ,आरक्षक त्रिलोचन यादव,आरक्षक रविकान्त साहू।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा सूचना देने के लिए अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है।पुलिस को दी गई प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here