चोरी किए गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी ।
सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल एवं नगदी सहित लगभग ₹5 लाख का माल बरामद ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा सूने मकान में ताला तोड़कर चोरी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया गया है।
प्रार्थी द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 06.09.2026 को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर बरपारा रतेसरा गया था। शाम लगभग 07:30 बजे वापस लौटने पर घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा दरवाजा खुला था। घर की आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल एवं नगदी रकम सहित लगभग ₹2.30 लाख का सामान अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया था।
थाना चारामा में अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 305(ए), 331(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों एवं चोरी गए सामान की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पुलिस कार्यवाही
विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला एवं पुरुष संदिग्ध रूप से चारामा क्षेत्र में सोने-चांदी के सामान को बेचने का प्रयास कर रहे हैं।सूचना पर थाना चारामा पुलिस द्वारा दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम 01. कैलाश कावड़े, निवासी करलखा मुरियापारा, नारायणपुर 02. जगिता सलाम, निवासी कुरिष्ठिकुर थाना कोरर, जिला कांकेर, हाल ग्राम दरगहन, चारामा बताया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने ग्राम रतेसरा स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए सामान को बेचने के उद्देश्य से चारामा आने की बात बताई।आरोपियों की निशानदेही एवं कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन एवं नगदी रकम बरामद की गई।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
बरामद चोरी का सामान
1. चांदी का करधन – 01 नग
2. चांदी की पायजेब – 01 जोड़ी
3. सोने का गुलबंद हार – 01 नग
4. सोने का मंगलसूत्र – 01 नग
5. सोने की ईयर रिंग – 01 जोड़ी
6. सोने की कान की चेन – 01 जोड़ी
7. मोबाइल फोन – 02 नग
8. नगदी रकम – ₹3,200
कुल बरामद मशरूका की अनुमानित कीमत – लगभग ₹5 लाख।इस प्रकार प्रकरण में चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित की गई है।
गिरफ्तार आरोपी
01. कैलाश कावड़े
पिता – चैनूराम कावड़े, उम्र – 30 वर्ष
निवासी – करलखा मुरियापारा, नारायणपुर
थाना – नारायणपुर, जिला – नारायणपुर (छ.ग.)
02. जगिता सलाम
पिता – दुलसिंग सलाम, उम्र – 29 वर्ष
निवासी – कुरिष्ठिकुर, थाना – कोरर, जिला – कांकेर (छ.ग.)हाल मुकाम – ग्राम दरगहन, चारामा
सराहनीय पुलिस टीम
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर,उनि सोनराज सूर्यवंशी
सउनि सागर निषाद,म.प्र.आर. 791 ज्योति मिश्रा
आरक्षक मुनाफ यादव,आरक्षक हिरामन यादव
म.आर. रामिन दर्रो।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी बड़े अपराध को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना देने हेतु पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 संचालित किया जा रहा है।आपके द्वारा दी गई प्रत्येक सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



