Home Blog बच्‍चे की हाइट डेवलपमेंट में मददगार साबित होंगी ये योगासन रोज़ बच्चों...

बच्‍चे की हाइट डेवलपमेंट में मददगार साबित होंगी ये योगासन रोज़ बच्चों को घर में कराय

0

These yoga asanas will prove helpful in child’s height development. Do them daily at home.

योग एक बहुत ही अच्छा उपाय है जो न सिर्फ बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि उनकी स्टेमिना और हेल्थ को भी बेहतर बनाता है. तो, आइए जानते हैं चार योगासन के बारे में..

Ro.No - 13672/156

आजकल कई माता-पिता ये देखकर परेशान होते हैं कि उनके बच्चों की हाइट उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रही. खेलकूद में कमी, संतुलित आहार न लेना, और अधिक समय तक स्क्रीन के सामने बिताना इसकी मुख्य वजहों में से कुछ हैं. लेकिन योग इस समस्या का समाधान भी है. योग एक ऐसा साधन है जो बच्चों की हाइट बढ़ाने के साथ-साथ उनकी स्टेमिना और समग्र स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है. आज हम आपको चार ऐसे योगासनों के बारे में बताएंगे जो बच्चों के शारीरिक विकास में मदद कर सकते हैं. इससे हाइट और स्टेमिना दोनों ही बढ़ेंगे.

ताड़ासन

ताड़ासन एक बहुत ही आसान योगासन है जो बच्चों को लंबा होने में मदद करता है. इसे करने से उनकी पीठ की हड्डी मजबूत और लंबी होती है. बस खड़े होकर हाथों को ऊपर की ओर खींचें और पूरे शरीर को तानें. इससे उनका हेल्थ भी बेहतर होता है और हाइट भी बढ़ती है. यह बहुत ही सिंपल है और रोजाना कुछ मिनट करने से बच्चों को फायदा होता है.

वृक्षासन

वृक्षासन एक मजेदार योगासन है जिसमें आपको एक पैर पर खड़ा होना होता है, जैसे एक पेड़ की तरह. इससे एक पैर पर खड़े होकर अपने शरीर को संतुलित करना सीखते हैं. यह आसन बच्चों के पैरों को मजबूती देता है और उनकी हाइट बढ़ाने में मदद करता है. इसे करने से उनके शरीर में लचीलापन और संतुलन भी बेहतर होता है. रोजाना इस आसन को कुछ मिनट के लिए करने से बहुत फायदा हो सकता है.

भुजंगासन

ये आसन ऐसा है जिसमें आपको पेट के बल लेटना होता है. इसे करने से आपकी छाती और पीठ खुलती है, जो बच्चों की हाइट बढ़ाने में काफी मददगार होती है. जब आप इस आसन को करते हैं, तो आपका शरीर एक खास तरह से स्ट्रेच होता है, जिससे शरीर के उस हिस्से में खिंचाव आता है जो हाइट बढ़ाने में योगदान देता है. ये आसन न केवल हाइट बढ़ाता है बल्कि शरीर को लचीला भी बनाता है.

हर बच्‍चे की डेवलपमेंट अलग होती है। कोई बच्‍चा हेल्‍दी होता है, तो कोई दुबला, किसी का कद छोटा होता है, तो किसी का लंबा। लेकिन अगर आपके बच्‍चे की हाइट अपनी उम्र के हिसाब से कम है, तो इसे बढ़ाने के लिए आप अभी काफी कुछ कर सकते हैं।
जी हां, कहते हैं कि एक उम्र के बाद हाइट बढ़नी बंद हो जाती है लेकिन इससे पहले आप कद को लंबा करने के लिए बहुत कुछ कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसी 5 एक्‍सरसाइज के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बच्‍चे की हाइट को बढ़ाने में मददगार साबित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here