मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक युवक की शादी 6 माह पहले हुई थी। युवक का आरोप था उसकी पत्नी सोते समय हमेशा अपने जीजा का नाम लेती है। रविवार की देर रात पति-पत्नी अपने घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे पत्नी अपने जीजा का बार-बार नाम लेने लगी। पति ने पत्नी के मुंह से बार-बार अपने साढू का नाम सुना तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पति ने उसकी पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। पति ने साडू को बुरा भला कहते हुए पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए। जबकि पत्नी का आरोप था मुझे पहले से ही डरावने सपने आते हैं। सपनो में ही मेने जीजा का नाम ले लिया होगा। सोमवार सुबह पति ने पत्नी के मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा काटा।
थाने बुलाकर पुलिस ने दोनों को समझाया
उसके बाद सुबह होते ही पति ने पत्नी के मायके वालों को भी बुला लिया और जमकर हंगामा काटा. मामला पुलिस तक पहुंचा तो पति-पत्नी दोनों को थाने बुला लिया गया. पुलिस ने दोनों को समझाते हुए सारे गले शिकवे दूर करा दिए. समझौते के बाद पति-पत्नी अपने घर चले गए. सपने में बार-बार साढ़ू का नाम आना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.



