Home Blog सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा...

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया ने की प्रेसवार्ता,,,,,

0

कांकेर- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा, सामाजिक एवं जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में आगामी आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा एवं जानकारी साझा करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया ने कांकेर सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता में राहुल टिकहरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा-संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान के दौरान युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

Ro.No - 13954/39

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’ रक्तदान अभियान, ‘सेवा चित्र’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, ‘सेवा स्मरण’ सामूहिक मंच नाटक, ‘आंगन का मिलन’ के तहत आंगन उत्सव, ‘कहानी बदलाव की’ के माध्यम से प्रेरणादायी कहानियों को सोशल मीडिया पर साझा करना, हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, रंगोली प्रतियोगिता एवं रचनात्मक प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी।

इसके अलावा ‘सेवा मेरा योगदान’ के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में 25 सेवा गतिविधियां, ‘सेवा सेतु अभियान’ के माध्यम से जनसंपर्क एवं सार्वजनिक सहभागिता, ‘वडनगर से वाराणसी’, ‘जनसेवक महाकुंभ’ तथा ‘25 साल, 25 कहानी’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकहरिया ने कहा कि “सेवा और समर्पण भाजपा की मूल भावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की यात्रा है। इन आयोजनों के माध्यम से इस भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।” उन्होंने युवाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महेश जैन, प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य दिलीप जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता टिकेश्वर जैन, जिला महामंत्री राजा पांडे, जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान, राजा देवनानी, अशोक वलेचा एवं अरविंद जैन, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू गोपाल, प्रदेश कन्या शक्ति युवा मोर्चा की प्रदेश सहसंयोजिका सुश्री शिल्पा साहू, भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here