Home Blog 153वीं वाहिनी CRPF ने शुरू किया स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान

153वीं वाहिनी CRPF ने शुरू किया स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – 153वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान का शुभारंभ किया गया। कमाण्डेंट के मार्गदर्शन में वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद स्मृति द्वार से अभियान की शुरुआत की।

इस अवसर पर शहीद स्मृति द्वार एवं आसपास के सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई। अधिकारियों ने कहा कि देश और समाज के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों के स्मृति स्थलों को स्वच्छ एवं गरिमामय बनाए रखना सभी का नैतिक दायित्व है।

Ro.No - 13954/39

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए जवानों और स्थानीय नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग छोड़ने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।

अभियान के अंत में उपस्थित बलकर्मियों ने अपने कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थानों को सदैव स्वच्छ बनाए रखने की शपथ ली। अभियान में 153वीं वाहिनी के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत आगामी दिनों में वाहिनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही कार्मिकों और आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here