Home Blog पूर्णिमा गेड़ाम ने शिक्षा और शाला विकास के लिए प्रतिमाह वेतन का...

पूर्णिमा गेड़ाम ने शिक्षा और शाला विकास के लिए प्रतिमाह वेतन का 2% समर्पित करने का लिया संकल्प

0
सेवा संकल्प के तहत प्रधान अध्यापक की अनूठी पहल,

कांकेर । सेवा संकल्प कार्यक्रम के अवसर पर प्राथमिक/माध्यमिक शाला माटवाड़ा लाल पटेलपारा की प्रधान अध्यापक श्रीमती पूर्णिमा गेड़ाम ने ‘सेवा संकल्प का एक दिया—बच्चों की शिक्षा और शाला विकास के लिए’ जलाकर अपने मासिक वेतन का 2 प्रतिशत शाला विकास एवं बच्चों की शिक्षा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया।
यह संकल्प शाला विकास प्रबंधन समिति, ग्राम सरपंच, उपसरपंच, पंचगण, गणमान्य नागरिक, पालकगण, शिक्षक एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में लिया गया।

श्रीमती गेड़ाम ने कहा कि देश और समाज के विकास में हर व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान दे सकता है। योगदान राशि से बड़ा नहीं, भावना से बड़ा होता है। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया छोटा-सा सहयोग भी किसी बच्चे के भविष्य को बेहतर दिशा दे सकता है।

Ro.No - 13954/39

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि जिसके पास धन है वह धन से, जिसके पास समय है वह समय से और जिसके पास ज्ञान-कौशल है वह अपनी क्षमता से बच्चों की शिक्षा एवं शाला विकास में सहयोग करे।

उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति का छोटा प्रयास दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकता है और ऐसे प्रयास मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here