Announcement of new exam dates for CA intermediate and final exams to be held in May
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए संशोधित समय सारणी की घोषणा की है। दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीखें परीक्षा की तारीखों से मेल खा रही थी, इसलिये परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। अब नई तारीखों का एलान कर दिया गया है। सीए फाउंडेशन परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20, 22, 24, 26 जून को आयोजित की जाएगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई को आयोजित की जाएगी. वहीं ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 15 और 17 मई 2024 को आयोजित की जाएगी. इसी तरह सीए फाइनल एग्जाम ग्रुप 1 – 2, 4 और 8 मई को होगा और ग्रुप-2- 10, 14 और 16 मई को आयोजित किया जाएगा. वहीं अंतर्राष्ट्रीय कराधान-आकलन परीक्षा 14 और 16 मई 2024 को आयोजित की जाएगी.
एग्जाम टाइम टेबल को रिवाइज्ड करने का फैसला शनिवार को चुनाव आयोग द्वारा अप्रैल-जून 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद लिया गया. 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान सात चरणों में होगा, पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को और वोटों की गिनती 4 जून को होगी. आईसीएआई ने कहा, ‘यह भी ध्यान दिया जा सकता है कि ऊपर उल्लिखित परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा.’
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए संशोधित तारीखों की घोषणा कर दी है। 18वीं लोकसभा चुनाव की तारीखें परीक्षा की तारीखों से मेल खा रही थी, इसलिये आईसीएआई सीए मई परीक्षा 2024 स्थगित कर दी थी
संस्थान ने इंटरमीडिएट, फाइनल और इंटरनेशनल टैक्सेशन – असेसमेंट टेस्ट (INTT- AT) के लिए सीए परीक्षा स्थगित कर दी है। हालाँकि, सीए फाउंडेशन परीक्षा की तारीख अपरिवर्तित रहेगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20, 22, 24, 26 जून को आयोजित की जाएगी।
यह भी ध्यान दिया जा सकता है कि ऊपर उल्लिखित परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय प्राधिकरण द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।”
सीए संशोधित परीक्षा तिथियां इस प्रकार है
उम्मीदवार मई में होने वाली सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं। संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है:
1-सीए फाइनल परीक्षा की तारीखें
समूह 1 – 2, 4, 8 मई
समूह 2 – 10, 14, 16 मई
2- सीए इंटर परीक्षा तिथि
समूह 1 – 3, 5, 9 मई
समूह 2 – 11, 15, 17 मई
3- अंतर्राष्ट्रीय कराधान – मूल्यांकन परीक्षण (आईएनटीटी – एटी)
14 और 16 मई
4- सीए फाउंडेशन परीक्षा तिथि
20, 22, 24, 26 जून



