थाना परिसर, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार एवं विभिन्न अभिलेखों का किया गया अवलोकन।
लंबित अपराधो, मर्ग, गुम, शिकायत का निकाल करने, लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल करने के दिए निर्देश।
कम्यूनिटी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण हेतु मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने तथा विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान को सक्रिय रखने के दिए गए निर्देश।
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू द्वारा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही थाने में लंबित अपराधो, मर्ग, गुमइंसान, सदरी शिकायत का निकाल करने, लंबित स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल करने व असमाजिक तत्वो के विरूद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण उपरांत थाना के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लिया गया। वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त पत्रों का सही समय में निकाल करने एवं वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देशों का पालन करने, ई-साक्ष्य का उपयोग करने व समस्त स्टाफ को ड्यूटी के दौरान निर्धारित साफ सुथरी वर्दी धारण करने तथा रिपोर्ट करने आए महिला आगंतुक / रिपोर्ट कर्ता से संयमित व्यवहार करने एवं उनकी रिपोर्ट को गंभीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल उचित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
मामलों का शीघ्र निराकरण कर 60 से 90 दिनों के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर बल दिया। तलाशी एवं जब्ती के दौरान फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी को अनिवार्य करते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नवीन आपराधिक कानून—भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम—के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विशेष जोर दिया गया।
कम्यूनिटी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण हेतु मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने तथा विजिबल पुलिसिंग एवं चेकिंग अभियान को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण में उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी :**निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक श्री मनोरथ जोशी, श्री सतीश सहारे, श्री रामेश्वर चतुर्वेदी, सहायक उपनिरीक्षक श्री भीखम साहू, श्रीमती भुनेश्वरी भगत एवं थाना कांकेर के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।




