Home Blog युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

0

उत्तर बस्तर कांकेर,  राज्य शासन द्वारा प्रदेश के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों के उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा राज्य स्तर पर मान्यता प्रदान करने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योजनांतर्गत प्रत्येक वर्ष 01 स्वैच्छिक संगठन तथा 14 विभिन्न क्षेत्रों में 01-01 उत्कृष्ट युवा को सम्मानित किए जाने का प्रावधान है। चयनित स्वैच्छिक संगठन को पदक, प्रमाण-पत्र एवं सम्मान स्वरूप 05 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं उत्कृष्ट युवा को 02 लाख 50 हजार रुपये की सम्मान राशि तथा अन्य युवा रत्न सम्मान के लिए चयनित प्रत्येक युवा को 01 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

Ro.No - 13954/39

योजना के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन निर्णायक समिति के माध्यम से नियमानुसार परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। पात्र आवेदनों की राज्य स्तर पर अनुशंसा की जाएगी। इच्छुक युवा एवं स्वैच्छिक संगठन अपने आवेदन जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण कांकेर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here