Home Blog प्रयास आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर

प्रयास आवासीय विद्यालय में रिक्त सीटों पर प्रवेश का अवसर

0
26 सितंबर तक जमा होंगे आवेदन, जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए होगी लेटरल एंट्री

रायगढ़, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं में रिक्त सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार जीव विज्ञान एवं गणित विषय के लिए कुल 11 रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 26 सितंबर 2026 तक विद्यालय परिसर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा करने का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। शनिवार को भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रशासकीय अधिकारी सह प्राचार्य ने बताया कि रिक्त सीटों में अजा वर्ग में बालक के लिए 7, पीवीटीजी वर्ग में बालक के लिए 3 तथा सामान्य वर्ग में बालिका के लिए 1 सीट शामिल है। रिक्त सीटों की संख्या परिवर्तनशील हो सकती है। आवेदन के साथ विद्यार्थियों को कक्षा 10वीं की मूल अंकसूची, निवास, जाति प्रमाण पत्र तथा प्राचार्य सत्यापन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। विद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि में आवेदन जमा करने की अपील की है। प्रवेश संबंधी अधिक जानकारी के लिए प्रभारी अधीक्षक श्री सुनील महंत से मोबाइल नंबर 9285290027 पर संपर्क किया जा सकता है।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here