कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया निर्णय
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले में हो रही भारी बारिश एवं मौसम की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने मैदानी अमले को भी मौसम एवं स्थानीय परिस्थितियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
Ro.No - 13954/39
जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि भारी बारिश के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचें और बच्चों एवं परिवारजनों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।



