सेवा संकल्प अभियान के तहत नई लेदरी में हुआ आयोजन, आंगनबाड़ी बहनों का किया गया सम्मान
एमसीबी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत नई लेदरी में “आंगन का उत्सव, आंगनबाड़ी बहनों का सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों, मितानिन बहनों, नन्हे बच्चों तथा उनकी माताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी बहनों द्वारा अपने हाथों से तैयार किए गए पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन बच्चों को प्रेमपूर्वक परोसे गए।
कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सेवा, समर्पण और समाज में महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। साथ ही बच्चों के पोषण एवं स्वस्थ विकास को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मंडल संयोजक भगवान दास की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा हसदेव मंडल अध्यक्ष बबीता सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरोज यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महिला मोर्चा कीर्ति राणा, महिला मोर्चा हसदेव मंडल अध्यक्ष रेणु सिंह तथा आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक वीना वर्मा सहित नगर के जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा को स्मरण करते हुए सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम आंगनबाड़ी बहनों के योगदान को सम्मान देने के साथ बच्चों के पोषण और मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित करने वाला रहा।



