
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। पुरानी बस्ती मस्तूरी में नव बालक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश उत्सव का समापन भक्तिमय वातावरण में गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने धूमाल और कीर्तन मंडली के साथ गाजे-बाजे के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
विसर्जन यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। विशेष रूप से मातृ शक्तियों में गणेश विसर्जन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने भक्ति गीतों और कीर्तन के साथ भगवान श्री गणेश की आराधना की तथा एक-दूसरे को उत्साहपूर्वक विदाई दी।
धूमाल की धुन और कीर्तन मंडली के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। समिति के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन स्थल पनभरिया तालाब में विसर्जन किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
विसर्जन से पहले विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष फिर से गणेश उत्सव में भगवान गणेश के आगमन की कामना करते हुए “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर नव बालक गणेश उत्सव समिति के सदस्यों में प्रमुख रूप से सुशांत यादव दीनू प्रजापति चंद्रप्रकाश प्रजापति किशन दास मानिकपुरी गौतम प्रजापति मुरली यादव अवि यादव साहिल यादव ओमकार प्रजापति राजेंद्र यादव गौतम प्रजापति राहुल यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं।



