Home Blog अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय समाज जिला कांकेर के नए अध्यक्ष राजकुमार राठौर...

अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय समाज जिला कांकेर के नए अध्यक्ष राजकुमार राठौर चुने गए

0

कांकेर. । रविवार 27 सितंबर 2026 को अखिल भारतीय राजपूत क्षत्रिय समाज जिला कांकेर के चुनाव समिति के द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में राजकुमार राठौर को चुना गया ।
कांकेर जिले के राजपूत समाज के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर के आकस्मिक निधन हो जाने के उपरांत पिछले कुछ महीनो से अध्यक्ष पद रिक्त पड़ा हुआ था। उसके बाद से ही समाज में अध्यक्ष के पद की नियुक्ति के लिए प्रयास चल रहे थे ।इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए समाज के द्वारा
रविवार 27 सितंबर को एक विशेष बैठक आहूत की गई थी। जिसमें नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण की जानी थी ।

जैसा की समाज में परंपरा रही है,की चुनाव के स्थिति कभी नहीं आती पूरा समाज एक मत होकर ही अध्यक्ष के नियुक्ति करते हैं ।आज भी उसी परंपरा का निर्वाहन करते हुए बैठक में उपस्थित समाज के लोगों के बीच राजकुमार राठौर के नाम का प्रस्ताव आया बैठक में उपस्थित सभी समाज जनो के द्वारा ध्वनि मत से उन्हें अध्यक्ष के रूप में स्वीकार किया गया ।

Ro.No - 14097/148

चुनाव के पश्चात वरिष्ठ सदस्य राजीव लोचन के द्वारा अपना वक्तव्य में कहा गया कि समाज को नए अध्यक्ष को एक नई दिशा देनी है जोड़कर रखना है एवं सबसे मिलकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना होगा। समाज के ही वरिष्ठ सदस्य ज्ञानेश चौहान के द्वारा भी सुझाव के रूप में कहा गया की समाज के बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जाए नए सदस्यों को जोड़ा जाए एवं अपने कार्यकारिणी का गठन शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कर समाज के समिति को नए अध्यक्ष सूचित करें।

इसके अलावा भी समाज के उपस्थित सदस्यों के द्वारा यह भी कहा गया की समाज को आर्थिक रूप से अधिक सक्षम करने के लिए जो भी प्रयास हो हम सबको करना होगा इसके उपरांत नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोगों ने जो मुझे नई जिम्मेदारी दी है मैं उसके लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और साथ ही इस बड़ी जिम्मेदारी को पूर्ण करने के लिए सभी वरिष्ठ लोगों का युवा लोगों का सहयोग मुझे मिलता रहेगा तभी यह कार्य संभव है जैसा आप लोगों ने पूर्व में भी समाज के लिए मिलजुल कर काम किया है वैसे ही मैं अपेक्षा करता हूं कि मेरे अध्यक्ष कार्यकाल में भी आप सभी लोगों का बढ़ चढ़कर सहयोग मुझे प्राप्त होगा ताकि समाज को जोड़कर रखा जा सके ।समाज के प्रगति सुनिश्चित की जा सके ।

इस अवसर पर समाज के वर्तमान युवा जिला अध्यक्ष सरकार सिंह के द्वारा भी नवनियुक्त अध्यक्ष का हार पहना कर स्वागत किया गया। मंच संचालन अमित राठौर द्वारा किया गया।चुनाव पूर्ण कराने के लिए समिति में ज्ञानेश चौहान, राजीव लोचन सिंह , देवेंद्र कछवाहा , मान सिंह, भरत अत्री, सुरेंद्र सिंह थे।

चारामा से आलोक सिंह ठाकुर ने बधाई दिया गया, भानुप्रतापपुर से निखिल सिंह राठौर द्वारा बधाई दिया गया,कोरर से निखिल सिंह ठाकुर द्वारा बधाई दिया गया,कांकेर इकाई से निरंजन सिंह ठाकुर एवं मित्र मंडली द्वारा बधाई दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजू सिंह राणा,निरंजन ठाकुर,शेखर ठाकुर,जगमोहन ठाकुर,कृष्ण कुमार अत्री,पुष्पेंद्र सिंह,सुनील चंदेल,सतीश परिहार, पिंकू ठाकुर,ज्ञानेश्वर सिंह ठाकुर,चन्द्रकान्त सिंह,बसंत ठाकुर,मनीष परिहार,अनिमेष अत्री,अभिराज सिंह ठाकुर,बादल ठाकुर एवं अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here